Sticker

3/random/post-list

Google Pay (Tez) क्या है और कैसे कमाएँ ? (2020)

Google Pay क्या है? इससे पैसे कैसे कमाएं?

दोस्तों Google Pay के बारे में क्या आप जानतें है? आप इससे कमा सकते है। अगर आप घर बैठे पैसा कमाना चाहते हो? Google Pay से। इसके बारे मे पुरी जानकारी लेना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए। Hello Friends आपका स्वागत है। तो चलिए आगे पढ़ते है।


Google Pay (Tez) क्या है और कैसे कमाएँ ? (2020)



Google Pay क्या है?

Google Pay एक डिजिटल पेमेंट ऐप है। यानि आप इसमें Online लेन-देन, भुगतान और Shopping कर सकते है। यह एक प्रकार का Payment ऐप है। 

जिसको गूगल Company द्वारा बनाया गया है। इससे सबसे पहले 2011 में (Android Device) भूगतान के लिए बनाया गया था। क्या आपको पता है कि इसका पहले नाम क्या था, नहीं पता है तो इसका नाम Google वालेंट रखा गया था पहले समय में।

गूगल पे सैकड़ों बैंको के साथ लेन-देन का काम करती है। इसमें आपको इंडिया के बहोत सारे बैंक है। यानि आपको सभी बैंक देखने को नहीं मिलते है केवल 55 बैंक इडिया के गूगल पे में शामिल किया गया है। जैसे- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC BANK, CANARA BANK, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि बैंक है।

गूगल पे के Co-Founder सुजीत नारायणन और सुमित गवालानी है। जो कि भारतीय है।


Google Pay कैसे इस्तेमाल करे?

गूगल पे को Android और iOS दोनों के लिए बनाया गया है। आप Computer ज्यादा इस्तेमाल करते है तो आप अपने Browser गूगल पे सर्च करके उस बेवसाइट को ओपन कर सकते है।

लेकिन बात आती है Google Pay को इस्तेमाल करने से पहले आपके पास क्या-क्या होना जरूरी है। जिससे आप Google Pay Account अच्छे से बना पाये और आपको कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • सबसे पहले Bank Account होना चाहिए |

  • उसे बैंक में जो Mobile Number Link है उसी से आप अपना Google Pay Account बनाएं।

  • आपके पास उस बैंक का Debit या ATM Card होना जरूरी है।

  • जिस मोबाईल में आप Google pay Account बना रहे है उसमें ये ऐप Install होना चाहिए।


Google Pay Account कैसे बनायें?

गूगल पे अकाउंट बहुत सरल तरीके से बनाया जाता है। अगर आप इन Step को फॉलो करते है तो आप अपना Google Pay account बना लेगे और आगे आप जानेगें की इससे पैसा कैसे कमाते है?

Step:1बसे पहले आपको Play store या App Store में जाकर Google Pay को Download करके Install करना होगा।

Step:2 Install होने के बाद आपको इसको ओपन करना है उसके बाद Language select करना है। आपका जो भी भाषा हो उसको Select करके आपको Next पर क्लिक करना है।

Step:3 इसमें आपको वह मोबाईल नम्बर डालना है जो आपने अपने Bank Account में दिया है।

Step:4  Mobile Number डालने के बाद आपको अपना Gmail Account डालना है जो भी आपके मोबाईल में हो।

Step:5 अब आपके Mobile Number पर एक OTP कोड जाएगां। जिसको आपका Mobile automatic verify कर देता हैं आपको इसमें कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।

Step:6  इसके बाद आपको इस ऐप में लॉक करने का आप्शन आता है। जिसमें स्क्रीन और पिन लॉक दोना मिलता है। आप चाहे तो कोई पिन लॉक लगा सकत हो। अब आपका Google Pay Account बन जाएगा।

Google Pay में बैंक Account कैसे Link करें?

अब आपका अकांउट तो बन गया है अब बात आती है इसमें लेन-देन के लिए आपको अपना Bank Account Link करना होगा है। अगर आप Bank account अपने गूगल पे से Link करना चाहते हो तो इन स्टेप को फॅालो कर सकत है।

Step:1 सबसे पहले आपको गूगल पे ओपन करना है। इसमें आपको ऊपर आपका नाम Show करेगा। उस पर क्लिक करे।

Step:2 यहां पर आपको Add Bank account का एक ऑप्शन मिलता है उस पर क्लिक करना है।

Step:3 इसमे आपको बहोत सारे Bank की लिस्ट और नाम दिखाई देगा। आपका जिस बैंक में अकांउट है उसको Select करें।

Step:4 Bank Select करने के बाद आपको UPI PIN डालना होगा अगर आपके पास UPI PIN नहीं है तो काई बात नहीं आपको इसमें एक आप्शन दिखेगा (Don’t know UPI Pin) पर क्लिक करें। इसमें आपको अपने Debit या ATM card के Detail मागेंगा उसको डालने के बाद आपको UPI PIN बनाने का आप्शन मिलेगा। वहां कोई भी PIN आप डाल सकते है।

UPI PIN डालने के बाद आपके Google Pay में आपका बैंक अकांउट जोड़ दिया गया है।

Google Pay से पैसा कैसे कमाएं?

दोस्तों आपने Google Pay में बैंक अकांउट डालने के बाद आप इसमें बहोत सारे Bill Pay कर सकते है जैसे Electricity, Mobile, recharge, DTH(tv) आदि को आप Online Recharge कर सकते है। और आप इससे पैसे कमा सकते है। तो आज मै आपको कुछ तरीके के बारे में बताउगा जिससे आप गूगल पे से पैस कमा सकते है।

Referrals Link- सबसे पहले आपको गूगल पे ओपन करना है और नीचे देखगे की Referral का आप्शन होगा उस पर क्लिक करने के बाद आपको शेयर करने को आएंगा आप इसको शेयर करके पैसे कमा सकते है। और इस ऐप को जो भी आपके द्वारा शेयर गए लिंक से Google Pay को Download करता है तो आपको 51रू का Bonus मिलेगा। आप जितने लोगो को शेयर करेगें उतना ज्यादा आप Earning कर पायेगे।

Scratch Card- यह एक scratch के जैसा ही है जैसे आप लोग छोटे थे तब करते थे। इसमें आप 1,00,000 रू तक कमा सकते है। लेकिन आपको हर सप्ताह में 50 से ज्यादा Transaction करना होता है। इसके लिए आपको गूगल पे के नीचे Offers का आप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करके आप हर Sunday या Friday को जीत सकते है।

Google Pay की खासियत

Payment- इस ऐप में आप कई तरीके से भुगतान करने के आप्शन दिया गया है। जैसे- कैश मोड, फोन नंबर, अकांउट नंबर,  यूपीआई आईडी, आदि से आप अपने पैसो को भेज सकते है और Received कर सकते है।

Shopping- अगर आप Amazon या Flipkart पर शांपिग करना पसन्द करते है तो आप इससे केवल UPI ID डालकर Payment कर सकते है।

Transaction- इसमें आप एक दिन में 10 से ज्यादा लोगों को पैसा नहीं भेज सकते है और 24 घंटे के अन्दर में 1 लाख से ज्यादा नहीं भेज सकते है।

Languages- गूगल पे में भारत के 8 भाषाओं का समर्थन करता है। इसमें (अग्रेंजी, हिन्दी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल, और उर्दू) आदि शामिल है।

Money Earning- आप इस ऐप से घर बैठे पैसे भी कमा सकत है। इस ऐप में बहोत सारे आप्शन है जैसे- Lucky winner, Referral link और Scratch Card आदि से पैसा कमा सकते है।

दोस्तो उम्मीद है आपको गूगल पे के बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी अगर अच्छी लगी होगी तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करके इस पोस्ट आगे भेजे सकते है। आपका बहोत धन्यवाद!!! इस पोस्ट को पढ़ने के लिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ